20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप लगाती हैं काइली जेनर की लिपस्टिक, तो हो जाएं सावधान

महिलाओं के मेकअप किट का लिपस्टिक एक अहम हिस्सा है

2 min read
Google source verification
kylie cosmetics

लखनऊ. मॉर्डन जमाने में बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें मेकअप का शौक हो। वे बिना मेकअप के बाहर नहीं निकलतीं।उनके मेकअप किट का सबसे अहम हिस्सा होता है लिपस्टिक। आप ऑफिस गोइंग महिला हों या कॉलेज गोइंग गर्ल, लिपस्टिक एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे हर ओकेजन पर कैरी किया जा सकता है। लिपस्टिक लगाने से चेहरे में अलग ही निखार आता है।चेहरे पर कोई मेकअप न भी किया हो लेकिन सिर्फ लिपस्टिक लगाया हो, तो भी दिनभर चेहरा ब्राइट और फ्रेश लगता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के लिपस्टिक ब्रांड्स मिलते है, जिन्हें महिलाएं अपनी पसंद से खरीदती हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लिपस्टिक में पशु मल मिलाया जाता है। जी हां, दुनिया के मशहूर लिपस्टिक ब्रांड में पशु मल के होने की जानकारी सामने आई है।

हम बात कर रहे हैं मशहूर मॉडल काइली जेनर के ब्यूटी ब्रांड कॉस्मेटिक्स की, जिनकी लिपस्टिक ब्रांड वर्ल्ड फेमस है। ये मेकअप प्रोडक्ट बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके प्रोडक्ट्स भारत के अलावा कई देशों में पाए जाते हैं। काइली लिपस्टिक ब्रांड कई महिलाओं की पसंद है लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लिपस्टिक में पशु मल मिलाए जाने की बात सामने आई है।

21 जगहों पर मारी छापेमारी

इस बात की पुष्टी करने के लिए पुलिस ने 21 जगहों पर छापेमारी कर करीब 700,000 डॉलर यानी 45 मिलियन के लिपस्टिक प्रोडक्टस को कब्जे में ले लिया।

क्या कहना है लखनऊ वालों का

हालांकि, इस लिपस्टिक में पशु मल के होने की बात सामने आई है लेकिन यूपी समेत राजधानी लखनऊ में इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। यानी कि लखनऊ की मार्केट्स में ये प्रोडक्ट बेझिझक बिक रहा है।

सेहत को करे नुकसान

बाजार में बिकने वाले काइली जेनर लिपस्टिक प्रोडक्ट को धड़ल्ले से खरीद रही महिलाएं ये जान लें कि इस प्रोडरक्ट में बाथरूम में पाए जाने वाले जीवाणु मिले हैं, जो कि किसी भी महिला की सेहत के लिए हानिकारक है।