
लखनऊ. Monsoon Update in UP 2021 : जेठ की भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम विभाग ने बड़ी राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून (Monsoon) राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हफ्तेभर पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने प्री मानसून (Pre Monsoon) को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। प्री मानसून की गतिविधियां बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी यूपी (East Uttar Pradesh) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबादी की संभावना व्यक्त की है।
लखनऊ मौसम केंद्र (Lucknow Meteorological Station) के निदेशक जेपी गुप्ता ने मौसम का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि एक-दो दिन में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है, जिसके चलते मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इस कारण अगले 48 से 72 घंटे में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में आमद दे सकता है। गुप्ता का कहना है कि इस साल हफ्तेभर पहले मानसून आने की उम्मीद है। गुप्ता ने बताया कि सामान्य तौर पर उत्तर प्रदेश में 18 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार मानसून हफ्तेभर पहले दस्तक देने वाला है।
प्री मानसून गतिविधियां शुरू
उन्होंने बताया कि मानसून की गति सामान्य ही रही तो राजधानी लखनऊ में भी समय से पहले मानसून आएगा। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है, जिसके बाद मानसून के तेजी से आगे की तरफ बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बुधवार से प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इस कारण तेज हवा के साथ अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद बढ़ी है।
वेस्ट यूपी में तापमान 40 पार
बता दें कि राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके चलते अमौसी वेदर स्टेशन पर 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, वेस्ट यूपी की बात करें तो अधिकतम तापमान 40 को पार कर चुका है। लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।
Published on:
09 Jun 2021 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
