
मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, कैंटर-बस की टक्कर में 10 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल
मुरादाबाद. मुरादाबाद में आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की हालत चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को पर्याप्त चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।
पुलिस के अनुसार, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान एक तीसरा वाहन भी बस से आकर टकरा गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने यातायात फिर से चालू करा दिया है।
सीएम ने जताया दुख :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को पर्याप्त चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।
Updated on:
30 Jan 2021 11:23 am
Published on:
30 Jan 2021 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
