
निराला नगर निराला नगर भी लखनऊ की हॉन्टेड जगहों में से एक माना जाता है। स्थानीय निवासियों की अगर मानें तो यहां किसी जमाने में कब्रिस्तान हुआ करता था। जिसे उजाड़़ कर अब काॅलोनी बना दिया गया। इसी वजह से यहां बुरी आत्माओं का साया है, जो कब्रिस्तान हटाए जाने के चलते इधर-उधर भटक रही हैं। लोग तो यहां तक करते हैं कि ये पूरी काॅलोनी आत्माओं के कब्जे में है। जहां आए दिन कोई न कोई अनहोनी घटती रहती हैं और अक्सर रात को ऐसी चीजें दिखाई देती हैं, जिससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती हैं।

बलरामपुर अस्पताल वैसे तो अस्पताल एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन कई मौतें होती रहती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि कई अस्पतालों में भी लोगों को अक्सर गलत शक्तियों का आभास होता है। ऐसा ही एक अस्पताल लखनऊ में भी है, जहां कई लोगों ने अपने आस-पास कुछ अजीब होने की आशंका जताई। लखनऊ का मशहूर बलरामपुर अस्पताल अतीत से जुड़े कई रहस्यमयी किस्सों से जुड़ा है। ऐसी कहावते हैं कि यह अस्पताल एक पुराने ब्रिटिश कब्रिस्तान पर बनाया गया है इसलिए यहां भूत प्रेत भी डाक्टरों के रूप में मरीजो का इलाज किया करते हैं। इस अस्पताल से एक बेहद ही अद्भुत कहानी जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि कभी कोई महिला गंभीर हालत में यहां पहुंची थी, जिसका आॅपरेशन किया जाना था। लेकिन उस दौरान आॅपरेशन के लिए कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। लेकिन जबतक अस्पताल के कर्मचारी ऑपरेशन के लिए किसी डॉक्टर को बुलाते तबतक उस महिला का आॅपरेशन हो चुका था। हालांकि उस समय महिला का आॅपरेशन किसने किया, यह बात आज तक एक रहस्य ही बनी हुई है।

सिकंदर बाग लखनउ के सिकंदर बाग की भी भूतिया जगहों में गिनती की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यहां रात में अजीबोगरीब चीजें दिखाई और सुनाई भी देती हैं। शाम होते ही यहां अजीब सा सन्नाटा पसर जाता है। इस जगह का तापमान अचानक ठंडा हो जाता है। इसके अलावा कई लोगों ने हवा में गायब होने वाली रहस्यमय छवियों का सामना करने का भी दावा किया है। इतिहास पर अगर नजर डालें तो आपको जानकारी होगी कि इस जगह पर अंग्रेजों ने कई सिपाहियों को मौत के घाट उतारा था। जिनका अंतिम संस्कार ठीक से न होने के चलते उनकी आत्माएं पूरे बाग में भटकती रहती हैं।

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ के बड़े इमामबाड़ा को भी बेहद भुतही जगहों में से एक माना जाता है। जानकारी के मुताबिक इसमें एक बड़ा तहखाना है। कहते हैं अंग्रेजों के शासन काल में इसमें कैदियों को रखा जाता था। जिनमें से कुछ कैदियों की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद से ही उनकी आत्माएं यहां भटकती रहती हैं। शाम के बाद यहां अजीबो-गरीब आवाजें सुनना लोगों के लिए आम बात है।

रेलवे क्वार्टर ऐसी ही एक रहस्यमयी कहानी रेलवे क्वार्टर से भी जुड़ी हुई है और यह जगह भी लखनऊ के सबसे भुतहे इलाको में से एक है। दरअसल रेलवे क्वार्टर से जुड़ी एक अंग्रेज इंजीनियर की कहानी भी काफी मशहूर है। कहा जाता है कि उस समय इंजीनियर की शादी एक बेहद खूबसूरत लड़की से होती है। जो बाद में एक अंग्रेज अधिकारी के प्यार के चक्कर में पड़ जाती है। फिर एक दिन अचानक इंजीनियर अपनी पत्नी को उस अधिकारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेता है। जिसके बाद इंजीनियर गुस्से में आकर उस अधिकारी की हत्या कर देता है और खुद भी आत्महत्या कर लेता है। लोग कहते हैं आज भी रेलवे क्वार्टर में उसी इंजीनियर की आत्मा भटकती रहती है।