13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Sports Mahakumbh 2026: लखनऊ में खेल महाकुंभ शुरू, गिरीश यादव बोले-खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खोले नए अवसर, उमड़ा जनसैलाब

School News Hindi: लखनऊ के जानकीपुरम स्थित ब्राइट वे स्कूल में फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने हंगामा किया। बढ़ी फीस से परेशान अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 13, 2026

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले-खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले-खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

MP Sports Mahakumbh Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आज सांसद खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, खेल प्रेमी और आम नागरिक शामिल हुए। आयोजन को लेकर पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

खिलाड़ियों के लिए सरकार की बड़ी पहल: गिरीश यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी खेल प्रतिभा संसाधनों के अभाव में दबनी नहीं चाहिए। इसी सोच के साथ नई खेल नीति बनाई गई है।”

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 400 ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके पास संसाधनों की कमी थी। सरकार ने उन्हें आर्थिक सहायता देकर आगे बढ़ाने का काम किया है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को नौकरी

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह कदम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहद अहम है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें।

स्पोर्ट्स कोटे में बड़ी संख्या में भर्तियां

गिरीश यादव ने बताया कि सरकार ने पहली बार बड़े स्तर पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्तियां की हैं। पुलिस विभाग में 434 खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है, जो प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा, “पहले कहा जाता था कि ‘खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब’, लेकिन हमारी सरकार ने इस सोच को बदलने का काम किया है। आज खेल को एक सम्मानजनक करियर के रूप में देखा जा रहा है।”

पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी

सरकार ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार राशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। इससे खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिली है और वे अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।

हर विधानसभा क्षेत्र में खेल आयोजन

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है, जिससे गांव-गांव से प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश को सबसे अधिक खिलाड़ी देने वाला राज्य बनेगा।

राजनाथ सिंह का संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है और इसमें खेलों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

15 अप्रैल को होगा समापन समारोह

सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन 15 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रदेश भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। समापन समारोह भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।