18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुगलों का इतिहास होगा किताबों से बाहर, अकबर, बाबर, शाहजहां के बारे में नहीं पढ़ेंगे 12वीं के बच्चे

Mughal History: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाए।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Apr 02, 2023

Yogi Adityanath

योगी सरकार ने 10वीं और 11वीं के सिलेबस में भी बदलाव किया है

उत्तर प्रदेश में अब 12वीं के छात्र मुगल दरबार के इतिहास के बारे में नहीं पढ़ेंगे। CBSE और UP बोर्ड, दोनों से ये चैप्टर हटाया जाएगा। इसके अलावा भी कई बदलाव आने वाले साल यानी शैक्षिक सत्र 2023-24 के सिलेबस में किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के स्कूलों में मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाए जाने का ये फैसला लिया है। जो UP और CBSE बोर्ड दोनों के लिए लागू होगा। इस फैसले के बाद दोनों बोर्ड ने अपने 2023-2024 के सिलेबस में बदलाव किया है।


अब क्या-क्या नहीं पढ़ेंगे छात्र

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, NCERT ने इंटरमीडिएट में चलने वाली इतिहास की किताब से जो चैप्टर हटाया है, उसमें अकबरनामा और बादशाहनामा, मुगल शासक और उनका साम्राज्य, राजधानियां और दरबार, पदवियां, शाही परिवार, शाही नौकरशाही, मुगल अभिजात वर्ग को पढ़ाया जाता था।

इसके अलावा 11वीं की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति के पाठ हटाए गए हैं। कक्षा 10 की किताब से जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र और विविधता व लोकतंत्र की चुनौतियां का पाठ भी हटा दिया गया है।