
मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है
मुंख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद हैं। मुख्तार अंसारी की कभी तूती बोलती थी। यूपी से लेकर पंजाब जेल में उसकी अच्छी सेटिंग थी। जेल में सारी सुविधा मिलती थी। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस इस बारे में बताया।
जेल मंत्री ने भगवंत मान को सौंपी रिपोर्ट
जेल मंत्री हरजोत बैंस ने सीएम भगवंत मान को रिपोर्ट सौंपी थी। मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल में VIP ट्रीटमेंट देने के तार दिल्ली तक जुड़े बताए जा रहे हैं।
अफसर क्वार्टर में रहता था मुख्तार
सूत्रों के मुताबिक जांच में यह भी सामने आया कि अंसारी जेल की बैरक से ज्यादा रोपड़ जेल में बने अफसर क्वार्टर में रहता था। जहां उसकी पत्नी भी आती थी। अंसारी के मामले में कई बड़े अफसरों की भूमिका भी शक के घेरे में आई है। जेल मंत्री बैंस ने कहा कि अंसारी मामले में कई बड़े लोगों का हाथ है। CM ने हाई पावर कमेटी बना दी है। जिसमें जल्द ही नेशनल लेवल की कार्रवाई होगी।
विधानसभा में कहा था- पत्नी के साथ रहा अंसारी
जेल मंत्री हरजोत बैंस ने विधानसभा में भी गैंगस्टर अंसारी का मुद्दा उठाया था। अंसारी को फर्जी FIR दर्ज कर 2 साल 3 महीने पंजाब की जेल में रखा गया। जिसका चालान तक पेश नहीं किया गया। जेल में वह पत्नी के साथ रहता था। UP सरकार ने 26 बार प्रोडक्शन वारंट निकाले, लेकिन उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया। अंसारी को जेल में VIP ट्रीटमेंट दिया गया।
अंसारी मामले में घिरे रहे पूर्व जेल मंत्री
पिछली कांग्रेस सरकार में जेल मंत्री रहे सुखजिंदर रंधावा लगातार मुख्तार अंसारी को लेकर विवादों में घिरे रहे। वह उत्तर प्रदेश के दौरे पर भी गए थे। जिसके बाद यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी आरोप लगाए थे कि रंधावा अंसारी के परिजन से मिले हैं। हालांकि, रंधावा ने इसे नकार दिया। उन्होंने मंत्री बैंस को चैलेंज किया था कि अंसारी की पत्नी जेल में रहती थी, मंत्री इसे साबित करके दिखाएं। मंत्री ने जांच के बाद सच बाहर आने का दावा किया था।
पंजाब में दर्ज था यह केस
मुख्तार अंसारी पर पंजाब में मोहाली के बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप था। उसे पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लेकर आई थी। 24 जनवरी 2019 को कोर्ट में पेश कर उसे रोपड़ जेल में भेज दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले साल अप्रैल में उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश पुलिस ले गई।
Published on:
29 Apr 2023 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
