
Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari : उत्तर प्रदेश के हार्डकोर माफिया मुख्तार की इनामिया पत्नी अफशां अंसारी आयकर कार्यालय लखनऊ नहीं पहुंची। मंगलवार को आयकर विभाग ने उसे नोटिस देकर अशोक मार्ग स्थित ऑफिस में तलब किया था पर ना तो कोई वकील और नाही कोई परिजन आयकर कार्यालय पहुंचे। फिलहाल आयकर विभाग अब दोबारा नोटिस जारी करेगा। बता दें कि अफशां अंसारी को प्रदेश की पुलिस और ईडी भी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।
सम्पत्तियों को लेकर होनी है पूछताछ
माफिया मुख्तार की पत्नी अफशां अपनी बेनामी सम्पातियों की जानकारी आयकर विभाग को देने से किनारा कर रही है। प्रदेश पुलिस द्वारा फरार घोषित 75 हजार की इनामिया अफशां को राजधानी स्थित आयकर विभाग की जांच इकाई ने तालब किया अफशां नहीं पहुंची। इस वजह से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया। अफशां यदि आज भी पेश नहीं हुई तो उसे दोबारा नोटिस भेजी जाएगी।
मुख्तार की 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति में कुछ अफशां के नाम
माफिया मुख़्तार की बेनामी सम्पत्तियों पर लगातार प्रदेश पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभी 12 करोड़ की गाजीपुर में बेनामी संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा करीब 100 करोड़ की 22 अन्य सम्पत्तियां चिह्नित हुई हैं। इसमें कुछ अफशां के नाम है। इसी सम्बन्ध में आयकर कार्यालय ने अफशां से पूछताछ की नोटिस भेजी है।
Published on:
07 Jun 2023 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
