11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे अखिलेश को भी नहीं भाया अंसल अपार्टमेंट, रहेंगे चाचा के बगल में

बेटे अखिलेश को भी नहीं भाया अंसल अपार्टमेंट, रहेंगे चाचा के बगल में

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Jul 14, 2018

akhilesh yadav

बेटे अखिलेश को भी नहीं भाया अंसल अपार्टमेंट, रहेंगे चाचा के बगल में

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव फिर से अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के पास पहुंचेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकारी बंगला छोड़ने के बाद लखनऊ की अंसल टाउनशिप में रहने गए मुलायम सिंह यादव व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी नया घर रास नहीं आ रहा है। राजधानी के पॉश इलाकों में शामिल विक्रमादित्य मार्ग सपा की पहचान बन चुका है। सूत्रों की माने तो सपा कार्यालय के सामने ही एक बंगला फाइनल हो गया है। बहुत जल्द मुलायम सिंह यादव यहां शिफ्ट भी हो जाएंगे।


सालों से 5, विक्रमादित्य मार्ग के अपने सरकारी अवास में रहने के बाद मुलायम सिंह यादव का सुशांत गोल्फ सिटी के महल नुमा घर में मन नहीं लग रहा था। जैसे ही इस बात की जानकारी उनके पुत्र और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने सपा कार्यालय के नजदीक अपने पिता के लिए किराये पर आवास लिया। आपको बता दें कि मुलायम का ये नया आवास उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह के घर के ठीक बगल में है।

अखिलेश भी विक्रमादित्य मार्ग पर ही बनवा रहे आवास

बता दें शिवपाल सिंह यादव ने पहले ही इस मार्ग पर अपना आवास बनवा चुके हैं। मुलायम सिंह अब बनवाने जा रहे हैं। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अखिलेश भी अंतत: विक्रमादित्य मार्ग पर ही रहेंगे। उन्होंने भूखंड संख्या 1-ए विक्रमादित्य मार्ग पर 'हिबस्कस हेरिटेज नाम से होटल निर्माण के लिए एलडीए में मानचित्र आवेदन दे रखा है। लेकिन, उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि अखिलेश इसका उपयोग आवासीय रूप में ही करेंगे और बनने के बाद पत्नी बच्चों के साथ रहने आ जाएंगे। 1-ए विक्रमादित्य मार्ग को अखिलेश ने अपने और पत्नी डिंपल यादव के नाम से वर्ष 2005 में खरीदा था।

नहीं पसंद आ रहा मुलायम सिंह को ये नया घर

मुलायम सिंह यादव 1992 से 5, विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे। सरकारी आवास के पास ही समाजवादी पार्टी का प्रदेश कार्यालय और लोहिया ट्रस्ट भी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वह बतौर पूर्व मुख्यमंत्री आवंटित एस आवास को खाली कर शहीद पथ पर अंसल टाउनशिप के सुशांत गोल्फ सिटी में शिफ्ट हो गए हैं। मुलायम के नए घर के पास ही अखिलेश यादव का भी नया घर है। लेकिन अब चर्चा ये है कि विक्रमादित्य मार्ग से करीब 10 किलोमीटर दूर यह नया आशियाना उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। इसी के चलते वह बहुत जल्द सपा कार्यालय के सामने फिर से अपना नया ठिकाना बनाने जा रहे हैं।