
Mulayam Singh Yadav Birthday Special 83 kg Laddu Center Of Attraction
लखनऊ. Mulayam Singh Yadav Birthday Special 83 kg Laddu Center Of Attraction. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज 82वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में पार्टी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मौजूद रहे। उनके जन्मदिन पर सपा मुख्यालय समेत सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव की उम्र और वजन के हिसाब से लड्डुओं का वितरण किया गया। उनके जन्मदिन पर 83 किलो का लड्डू आकर्षण का केंद्र बना है। पार्टी के हर वरिष्ठ नेता ने मुलायम सिंह यादव के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है।'
शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया, 'हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत, सामाजिक न्याय के ध्वजवाहक और अपने जन संघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'
Updated on:
22 Nov 2021 01:05 pm
Published on:
22 Nov 2021 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
