
akhilesh yadav
लखनऊ. यूपी उपचुनाव व महाराष्ट्र चुनाव में संतोषजनक नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने सभी मतदाताओं की धन्यवाद दिया है। वहीं उपचुनाव में तीन सीटें व महाराष्ट्र में दो सीटें जीतने के बाद सपाईयों में खुशी की लहर हैं। इस जीत से समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी बेहद खुश हैं। उन्होंने पुत्र अखिलेश यादव को इस जीत पर बधाई दी है।
मुलायम से मिले अखिलेश से-
बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश यादव से मिलने उनके घर गए थे, जहां उन्होंने जीत की बधाई दी। आपको बता दें कि आपको बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों में सपा ने अम्बेडकर नगर जिले की जलालपुर, रामपुर सदर व बाराबंकी की जैदपुर सीट पर जीत दर्ज की है। इसी के साथ ही महाराष्ट्र में मुम्बई विधानसभा के मानखुर्द, शिवाजीनगर तथा भिवंडी ईस्ट क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।
सपा के यह प्रत्याशी जीतें-
यूपी की रामपुर सीट पर सपा सांसद आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा ने जीत दर्ज की है। वहीं अम्बेडकरनगर के जलालपुर से सुभाष राय व बाराबंकी के जैदपुर से गौरव रावत को जीत मिली है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वहां मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर सपा नेता अबु आज़मी ने व भिवंडी ईस्ट से रईस शेख ने जीत हासिल की है।
Updated on:
24 Oct 2019 11:21 pm
Published on:
24 Oct 2019 11:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
