
Mulayam singh yadav
लखनऊ. पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी एक्टिव हो गए हैं। आज आनन-फानन में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने मध्य प्रदेश से आए नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व उन्हें जीत का संकल्प दिलाया।
मुलायम सिंह यादव ने कहा यह-
आपको बता दं कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सैफई में थे, जिनकी गैरमौजूदगी में मुलायम सिंह यादव ने जिम्मा संभाला व चुनाव से पहले आए मध्यप्रदेश के सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। और उन्हें चुनाव पूरी जी-जान से लड़ने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने भाजपा की किसान विरोधी नीतियों पर भी निशाना साधा और कृषि कुंभ को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी नीतियों से ही किसान ख़ुशहाल होंगे।
सपा-बसपा का गठबंधन हर हाल में-
वहीं सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने सपा व बसपा का गठबंधन हर हाल में होने का दावा किया। वह रविवार को सैफई पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने गठबंधन की घोषणा जल्द करने की बात कही।
Published on:
28 Oct 2018 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
