scriptअखिलेश यादव के परिवार से आई चौंकाने वाली खबर, मुलायम और शिवपाल को लेकर यह है बड़ा अपडेट | Mulayam Singh Yadav Saifai family dispute | Patrika News

अखिलेश यादव के परिवार से आई चौंकाने वाली खबर, मुलायम और शिवपाल को लेकर यह है बड़ा अपडेट

locationलखनऊPublished: Jun 09, 2019 02:30:35 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– यादव परिवार की एका पर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान- शिवपाल यादव के बयान से यादव परिवार में एका की अटकलों पर लगा पूर्ण विराम- शिवपाल यादव बोले- घर वापसी (सपा) की बातें सिर्फ अफवाह हैं और कुछ नहीं- अब कभी नहीं मिलेंगे शिवपाल और मुलायम! सपा की राजनीति में बड़ा उलटफेर- हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी अखिलेश, मुलायम और शिवपाल की राहें

Mulayam Singh Yadav

यादव परिवार में एका को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, मुलायम और शिवपाल को लेकर यह है बड़ा अपडेट

लखनऊ. सैफई के यादव परिवार में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद शिवपाल यादव के घर वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल ने अफवाह बताकर परिवार में एका की कोशिशों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। राजनीतिक विश्लषकों का कहना है कि अब अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव से शिवपाल यादव की राहें हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी। मुलायम के हनुमान कहे जाने वाले शिवपाल अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नहीं, बल्कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को आगे बढ़ाएंगे।
शिवपाल यादव ने कहा कि घर वापसी (समाजवादी पार्टी) का कोई इरादा नहीं है। सिर्फ अफवाह उड़ रही है। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बुलाकर समीक्षा की जा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी से 2022 की तैयारियों में जुटने का आह्रवान किया गया है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रसपा लोहिया सूबे की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उधर, मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश संग मिलकर समाजवादी पार्टी का कील-कांटा दुरुस्त करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें

झूठ बोल रही हैं मायावती, चुनाव में उन्हें सपा के भी खूब वोट मिले, आंकड़े बयां कर रहे सारी हकीकत

Mulayam Singh Yadav
मुलायम ने अखिलेश को दिया था यह मंत्र
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार और और बसपा प्रमुख मायावती के रवैये से आहत अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग कर रहे हैं। बैठकों में सपा के दिग्गज नेताओं के अलावा मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुलायम ने कहा कि नाराज पुराने सपाइयों को फिर से सपा में लाया जाए। खासकर शिवपाल के ससम्मान वापसी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव सहित पुराने सपाइयों के साथ आने से पार्टी और मजबूत होगी, लेकिन शिवपाल के हालिया बयान ने यादव परिवार में एका की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें

सपा-बसपा का टूटा गठबंधन तो इन चुनौतियों से कैसे निपटेंगे अखिलेश-मायावती

कई सीटों पर पर प्रसपा ने बिगाड़ा गठबगंधन का खेल
2019 के लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने 55 सीटों पर चुनाव लड़ा था। शिवपाल समेत पार्टी का कोई प्रत्याशी चुनाव तो नहीं जीत सका, लेकिन प्रसपा प्रत्याशियों ने कई सीटों पर गठबंधन का खेल जरूर बिगाड़ दिया। बसपा की बैठक में खुद मायावती ने कहा कि शिवपाल यादव ने कई जगहों पर यादव वोट बीजेपी में ट्रांसफर करा दिये। फिरोजाबाद में शिवपाल यादव को 91,651 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव भाजपा प्रत्याशी डॉ. चंद्रसेन जादौन से महज 28,781 वोटों से हार गये। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फिरोजाबाद में शिवपाल यादव ने समाजादी पार्टी के प्रत्याशी को हराने का काम किया। खुद शिवपाल भी भतीजे अक्षय यादव को हराने के लिए ही यहां से चुनाव लड़े थे।
Mulayam Singh Yadav
विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई थी यादव परिवार में रार
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिवपाल यादव सपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। विवाद चुनाव के लिये कैंडिडेट घोषित करने पर हुआ। शिवपाल और अखिलेश दोनों ने अलग-अलग विधानसभा कैंडिडेट की लिस्ट घोषित की। विवाद बढ़ा तो अखिलेश ने शिवपाल के करीबियों को मंत्रिमंडल से निकाला। शिवपाल ने भी अखिलेश के कई चहेते नेताओं को सपा से बाहर कर दिया। परिवार की लड़ाई राजनीतिक गलियारों की सुर्खियां बन गई। अखिलेश ने रामगोपाल यादव संग मिलकर पिता मुलायम सिंह यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाते हुए खुद कुर्सी हथिया ली। इतना ही नहीं उन्होंने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद हटाकर नरेश उत्तम को को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार हुई। पार्टी निकाय चुनाव भी हारी। उसके बाद से शिवपाल यादव लगातार अखिलेश पर मुलायम को अध्यक्ष पद देने को लेकर दबाव बनाते दिखे। लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाई और सूबे की 55 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों को उतारा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो