
Municipal Elections Updates: उत्तराखंडमें निकाय चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। राज्य के 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। सुबह भारी ठंड के बावजूद बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। लेकिन राज्य में सुबह 10 बजे तक केवल 11.36 फीसद ही वोट पड़े थे। उसके बाद बूथों पर लाइनें बढ़ने लगी थी। राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बूथों की संख्या 3394 है। राज्य के विभिन्न निकायों के लिए कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मेयर पद पर 72, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 445 जबकि पार्षद और सदस्य के पदों पर 4888 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रदेशभर में निकाय चुनाव मतदाता सूची में कुल 30.29 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। राज्य में 2 बजे तक 42.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था। उसके बाद बूथों पर भीड़ और बढ़ने लगी थी।
जिला मतदान प्रतिशत
अल्मोड़ा 42.68
बागेश्वर 42.57
चमोली में 44.08
चम्पावत 42.22
देहरादून 36.09
हरिद्वार 44.38
नैनीताल 40.6
पौड़ी 43.19
पिथौरागढ़ 41.02
रुद्रप्रयाग 46.75
टिहरी 38.58
यूएस नगर 44.02
उत्तरकाशी 42.34
Published on:
23 Jan 2025 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
