सपा के पास रहा है मुस्लिम वोट बैंक बाबरी विध्वंस के बाद से उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मुस्लिम वोट मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को मिले हैं। लेकिन, पिछले कुछ चुनावों से मुसलमानों का मुलायम से मोहभंग भी होता नजर आया है। दिल्ली की संस्था सीएसडीएस के आंकड़ों के मुताबिक 2002 के विधानसभा चुनावों में सपा को 54 फीसदी मुस्लिम वोट मिला था। 2007 के विधानसभा चुनावों में ये घटकर 45 फीसदी रह गया और 2012 के चुनावों में जब पार्टी को सबसे बड़ी जीत मिली, तब यह घटकर 39 फीसदी ही रह गया।