5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू सम्मेलन के तहत निकाली बाइक रैली

विभिन्न मार्गों से गुजरीकर्नाटक के हुब्बल्ली में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा शहर के दोनों भागों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमों के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुरुसाविरामठ परिसर से समिति के ऑनरेरी प्रेसिडेंट वि_ल लदवा, प्रेसिडेंट भास्कर जितुरी, वाइस प्रेसिडेंट रमेश दिवते तथा बसवराज कुंदगोल ने संयुक्त रूप […]

less than 1 minute read
Google source verification
बाइक रैली।

बाइक रैली।

विभिन्न मार्गों से गुजरी
कर्नाटक के हुब्बल्ली में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा शहर के दोनों भागों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमों के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुरुसाविरामठ परिसर से समिति के ऑनरेरी प्रेसिडेंट वि_ल लदवा, प्रेसिडेंट भास्कर जितुरी, वाइस प्रेसिडेंट रमेश दिवते तथा बसवराज कुंदगोल ने संयुक्त रूप से किया। रैली मठ परिसर से शुरू होकर शहर की प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों से गुजरते हुए शेट्टर ओनी पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में युवाओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। रैली का मार्ग मुरसाविरा मठ, अंचटेगेरी ओनी, जनता बाजार, दाजीबानपेट, दुर्गादेवी मंदिर, हरपनहल्ली ओनी, महावीर गली, कमरीपेट, तुमकुर ओनी, पीबी रोड, दिवते ओनी, डाकप्पा सर्कल, अरलिकट्टी ओनी, कंचगार ा गली, बाबासन गली, पेंडार गली, तुलजाभवानी सर्कल, मेडर ओनी, शिवाजी चौक, ब्रॉडवे, दुर्गगबैल सर्कल, किला फस्र्ट क्रास, थर्ड क्रास, सीबीटी, मराठा गली, कोप्पिकर रोड, शक्ति रोड, स्टेशन रोड, आजाद रोड, बकाले गली गणपति मंदिर, गणेशपेट होकर गुजरी।

जगह-जगह स्वागत और जयघोष
रैली में हिंदू समुदाय के सैकड़ों युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत और जयघोष के साथ वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर समिति के सचिव नागराज कलाला, जॉइंट सचिव विनायक लदवा, एरेश मुदकवि, डी.के. चव्हाण, राजू जराथरगढ़, मिथुन चव्हाण, शिवानंद भट, आकाश शेट्टर, नीलकंठ तडासदा मठ, विनायक अथनी, नारायण हबीबा, श्रीनिवास कटावे, गुरु शेट्टर सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति के चेयरमैन वि_ल लदवा, प्रेसिडेंट भास्कर जितुरी तथा एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।