
Mustard oil Rate Today (5thJanuary 2022) : नए साल 2022 की शुरुआत में सरसों का तेल उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार धड़ाम से गिरा था। इस दौरान हुई अप्रत्याशित गिरावट के साथ 4 जनवरी 2022 को सरसों के तेल के रेट 150 रुपये तक पहुंच गए थे। जबकि पिछले साल 2021 में सरसों का तेल 200 रुपये तक पहुंच गया था। सीधे 50 रुपये की गिरावट के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, अब एक बार फिर यूपी के बाजार में सरसों के तेल में उछाल देखने को मिला है। 5 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल औसतन 165 रुपये पर खुला है, यानी सीधे 15 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वायदा बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में जनवरी में सरसों के तेल भाव गिरेगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (5th January 2022) : कृषि विभाग की मानें तो पिछले वर्ष 2021 में सरसों की फसल का उत्पादन उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। उन्हाेंने दावा किया है कि पिछले कुछ सालों की तुलना में सरसों का उत्पादन लगभग दोगुना हुआ है। इसके चलते आने वाले दिनों में सरसों के तेल का भाव अपने पुराने स्तर पर पहुंच सकता है। जबकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जनवरी 2022 में सरसों के तेल के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। उनका कहना है कि जनवरी में सरसों का तेल अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच सकता है।
Mustard Oil Rate यूपी के विभिन्न शहरों में सरसों के तेल के भाव में काफी असमानता देखने को मिल रही है। 5 जनवरी 2022 को गाेंंडा जिले में सरसों का तेल सर्वाधिक स्तर 181 रुपये पर खुला है। जबकि गोंडा में ही 4 जनवरी को सरसों का तेल वायदा बाजार में 182.50 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं शाहजहांपुर में सर्वाधिक दाम 150 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 2 जनवरी गाेंडा में 182 रुपये, गोंडा में ही 1 जनवरी को नए साल पर 182.50 रुपये, 31 दिसंबर 2021 को गाजियाबाद में 171 रुपये तो 30 दिसंबर को गोंडा जिले में 182.50 रुपये प्रति लीटर थे।
Mustard Oil Rate के न्यूनतम दाम की बात करें तो उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सरसों का तेल 140 से 145 रुपये के स्तर पर चल रहा है। 5 जनवरी को सबसे कम सरसों के तेल के रेट कासगंज जिले में 140 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 4 जनवरी को हाथरस में 143 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 3 जनवरी 2022 को एटा जिले में सबसे कम 145 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 2 जनवरी 2022 को अलीगढ़ में 145.50 रुपये, 1 जनवरी 2022 को हाथरस और मैनपुरी में 144 रुपये, 31 दिसंबर को अलीगढ़ में 145 रुपये और 30 दिसंबर को हाथरण में 143 रुपये प्रति लीटर थे।
Published on:
05 Jan 2022 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
