9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (4th March 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में जबरदस्त गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Mustard oil Rate Today (4th March 2022) यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल भाव एक बार फिर स्थिर है। मार्च के शुरुआत जहां सरसों के तेल के रेट में तगड़ी गिरावट देखने मिली थी। वहीं दो दिन से सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर पर जाकर अटक गया है। 3 मार्च की तरह ही यूपी के वायदा बाजार में सरसों का तेल औसतन 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Mar 04, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard Oil Rate Today : सरसों के तेल में जबरदस्त गिरावट।

Mustard oil Rate Today (4th March 2022) : यूपी के वायदा बाजार में सरसों के तेल भाव एक बार फिर स्थिर है। मार्च के शुरुआत जहां सरसों के तेल के रेट में तगड़ी गिरावट देखने मिली थी। वहीं दो दिन से सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर पर जाकर अटक गया है। 3 मार्च की तरह ही यूपी के वायदा बाजार में सरसों का तेल औसतन 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। हालांकि कुछ महीने पहले ही उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल 210 रुपये तक पहुंचा था। उसकी तुलना में 4 मार्च को सरसों का तेल पूरे 50 रुपये कम है। वहीं पिछले माह फरवरी की बात की जाए तो सरसों का तेल 150 रुपये के न्यूनतम और 171 रुपये के अधिकतम रेट पर था। वायदा बाजार के जानकारों का दावा है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते अन्य बाजारों की तरह सरसों का तेल अप्रत्याशित स्तर तक पहुंच सकता है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (4th March 2022) : यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध के चलते यूपी ही नहीं देश भर के वायदा बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। बाजार में महंगाई चरम पर पहुंच रही है। इसी कड़ी में खाद्य पदार्थों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। तेल तिलहन के बाजार में सरसों का रेट आज भी 160 रुपये पर आकर टिक गया है। हालांकि बाजार के जानकारों की मानें तो आगामी दिन में बाजार में कुछ भी हो सकता है। इसलिए निवेशक भी बाजार में निवेश करने से कतरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सरसों का तेल फिर धड़ाम, फटाफट चेक करें आज के रेट

उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार के विभिन्न शहरों में पिछले पांच दिन से कानपुर में सरसों के तेल के भाव 180 रुपये पर टिके हुए हैं। जबकि उससे पहले 26 फरवरी को सरसों का तेल का भाव हमीरपुर में 174 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। वहीं, 24 और 25 फरवरी को कानपुर में ही सरसों का तेल 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 23 फरवरी को गोंडा में 171.50 रुपये, 19, 20 21 और 22 फरवरी को गाेंडा में ही 163 से 175 रुपये तो 16, 17 और 18 फरवरी को कानपुर में ही 180 रुपये दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- सरसों के तेल का भाव फिर गिरा, फटाफट चेक करे आज के रेट

यूपी के जिलों में आज न्यूनतम सरसों के तेल के भाव आज यानी 4 मार्च को औरैया में 150 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले 3 मार्च को पीलीभीत में 151 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। वहीं 2 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 1 मार्च और 28 फरवरी काे गाजियाबाद में 167 रुपये प्रति लीटर, 27 फरवरी को कन्नौज में 150 रुपये, 25 और 26 फरवरी को एटा में 140 रुपये, 24 फरवरी को मैनपुरी में 144 रुपये, 23 फरवरी को मैनपुरी में 143 रुपये, 22 फरवरी को अलीगढ़ में 144 रुपये और 21 फरवरी काे मैनपुरी में 143 रुपये थे।