
काम करता था। वह नाग पंचमी के मेले में सांप का खेल दिखाने आया था। सांप का खेल दिखाने के बाद जब जुनैद घर चलने लगा तो कोबरा ने जुनैद के हाथ में डंस लिया। जुुनैद हाथ में कपड़ा बांधकर घर चला गया। घर पर पहुंचते ही मदारी की मौत हो गई।
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
जुनैद के घर वालों का कहना है कि कोबरा सांप ने डंसा है। उसका एक दांत रह गया था। बाकी के दांत टूटे हुए हैं। जुनैद के घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। नवाबगंज में नागपंचमी वाले दिन एक दिन के लिए मेला लगता है।
सांपों का खेल दिखाता था
गांव वालों ने बताया कि जुनैद सालों से सांप को पकड़ने का काम किया करता था। वह जगह-जगह जाकर सांपों का खेल भी दिखाता था। जिन्हें सांप काटता था, उसका झाड़-फूंक कर इलाज करने का प्रयास करता था। जिले के डॉक्टरों का कहना है कि सांप के काटने के बाद मरीज को तत्काल अस्पताल लाएं, जिससे समय से इलाज देकर जान बचाई जा सके।
Published on:
21 Aug 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
