
अगर आप फिल्म देखने का शौक रखते हैं तो आज यानी 13 अक्टूबर का दिन आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आय है। आज आप सभी मात्र 99 रुपए में किसी भी थिएटर में कोई भी ब्लॉकबस्टर फिल्में देख सकते हैं। चाहें बात ‘मिशन रानीगंज’ की हो या फिर ‘फुकरे 3’ की।
दरअसल, 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे(National Cinema Day) है। इसी वजह से मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने यह घोषणा की है कि 13 अक्टूबर को यूपी में सिर्फ 99 रूपए की टिकट पर लोग फिल्म देख सकते हैं।
कैसे बुक करें टिकट?
आपको बता दें कि यह ऑफर काउंटर से बुक की गई टिकट्स पर उपलब्ध नहीं होगा। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आप बुक माई शो, Paytm आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें:
Paytm:
सबसे पहले आपको Paytm की ऐप पर जाना होगा।
इसके बाद मूवी टिकट पर जाकर अपनी मनपसंद मूवी को सेलेक्ट करना होगा।
तारीख में आज यानी 13 अक्टूबर की तारीख सेलेक्ट करें।
इसके बाद सीट्स सेलेक्ट करनी होगी।
सीट सेलेक्ट करने के बाद Continue पर टैप करें। इसके बाद Proceed पर टैप करें।
लास्ट स्टेप में Skip & Continue के बाद पेमेंट कर दें।
BookMyShow:
BookMyShow के जरिए बुकिंग करने के लिए ऐप ओपन करें।
इसके बाद मूवी सेलेक्ट करें और Book Tickets पर टैप करें। IMAX, 4DX या रिक्लाइनर पर ऑफर नहीं है तो आपको ICE या 2D सेलेक्ट करना होगा।
इसके बाद थिएटर और टाइम सेलेक्ट करें। इसके बाद सीट्स सेलेक्ट करनी होगी।
आखिरी स्टेप में नीचे दिए गए Pay पर टैप करें।
Updated on:
13 Oct 2023 10:02 am
Published on:
13 Oct 2023 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
