5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Farmers Day 2021 wishes message : किसान दिवस के लिए अपनों को दें मैसेज, शुभकामना और बधाई संदेश

National Farmers Day 2021: आज राष्ट्रीय किसान दिवस है। अगर किसी देश में किसान न हो तो देश की प्रगति रुक जाएगी। सभी लोग राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर आपने और अपने करीबियों को शुभकामना संदेश और बधाई दें। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देश और प्रदेश की जनता को बधाई दी।

2 min read
Google source verification
National Farmers Day 2021 wishes message : किसान दिवस के लिए मैसेज, अपनों को दें शुभकामना संदेश और बधाई

National Farmers Day 2021 wishes message : किसान दिवस के लिए मैसेज, अपनों को दें शुभकामना संदेश और बधाई

लखनऊ. National Farmers day 2021 पूरे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस जोर शोर के साथ मनाया जा रहा है। 23 दिसंबर को भारत के 5वें पीएम व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती होती है। किसानों के लिए किए गए कार्यों के लिए चौधरी चरण सिंह को याद किया जाता है। भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह के सम्मान में 23 दिसंबर 2001 को राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में घोषित किया। यूपी सहित पूरे देश के किसानों को आज आप शुभकामनाएं संदेश दे सकते हैं। किसान दिवस के अवसर पर आपके लिए मैसेज, कोट्स व एसएमएस हैं, जिन्हें शेयर कर सकते हैं।

1. जय जवान, जय किसान
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस

2. किसान की उन्नति, देश की प्रगति है।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस

3. किसान हैं अन्नदाता, यही है देश के भाग्यविधाता।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस

4. देश की प्रगति है तब तक अधूरी,
किसान के विकास के बिना न होगी पूरी।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस

5. ईमानदारी मेहनत जिसकी शान है,
वह मेरे देश का किसान है।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस

1) यह भी पढ़ें : Kisan Diwas 2021: 23 दिसंबर को क्यों मनाते हैं किसान दिवस? यूपी कनेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

चौधरी चरण सिंह स्मृति में देश, किसान दिवस मना रहा है - पीएम नरेंद्र मोदी

किसान दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहाकि, आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जन्मजयंती है। उनकी स्मृति में देश, किसान दिवस मना रहा है।

2) यह भी पढ़ें: वाराणसी की जनता की खुली किस्मत, पीएम मोदी देंगे 23 दिसम्बर को 2095.67 करोड़ रुपए की सौगात

किसान भाईयों को ‘किसान दिवस’ की शुभकामनाएं- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए कहाकि, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसान और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया था। उनके आदर्श हमें निरंतर किसान कल्याण के हमारे संकल्प के प्रति शक्ति देते रहेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। सभी किसान भाईयों को ‘किसान दिवस’ की शुभकामनाएं।

अन्नदाताओं को 'किसान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं - सीएम योगी आदित्यनाथ

किसान दिवस के अवसर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर पर लिखा कि, कर्मठ एवं जुझारू जननेता, किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान किसान नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेशवासियों तथा अन्नदाताओं को 'किसान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।