3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिंजो आबे ​के सम्मान में यूपी में आज राष्ट्रीय शोक घोषित, CM योगी ने रद्द किए कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। जिसके चलते योगी सरकार के सौ दिनों की उपलब्धियों को लेकर शनिवार को होने वाली मंत्रियों की प्रेस कान्फ्रेंस और सरकारी कार्यक्रम राजकीय शोक घोषित होने के कारण रद्द कर दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Jyoti Singh

Jul 09, 2022

national_mourning_in_up_today_in_honor_of_former_japan_pm_shinzo_abe.jpg

जापान के पूर्व मुख्यमंत्री शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 9 जुलाई शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। जिसके चलते योगी सरकार के सौ दिनों की उपलब्धियों को लेकर शनिवार को होने वाली मंत्रियों की प्रेस कान्फ्रेंस और सरकारी कार्यक्रम राजकीय शोक घोषित होने के कारण रद्द कर दिए गए हैं। इस अवधि में आज राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा और कोई भी शासकीय या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस बावत यूपी के सामान्य प्रशासन विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। बता दें कि शिंजो आबे के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

राज्यपाल और सीएम ने ये कहा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेशों में कहा है कि शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दोनों ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के शोकाकुल स्वजन और जापानवासियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शिंजो आबे के निधन की सूचना को अत्यंत दुखद बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़े - ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी: NPCL घटाने जा रहा बिजली की दरें, जानें पूरा प्लान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में ट्वीट कर कहा कि 'भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवारीजन और जापान वासियों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।' भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे जी की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों व जापान वासियों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!

भाषण देते समय कर दी थी हत्या

गौरतलब है कि जापान में 67 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान भाषण देते समय गोली मार दी गई थी। मौके पर उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के हर प्रयास के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने घटनास्थल पर ही संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में एकाएक हुई इस घटना से लोग भी स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़े - बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत

Story Loader