
Astrology News: वैदिक ज्योतिष में बदलती ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से हर महीने राशियां प्रभावित होती हैं। इस बार मई में भी कई परिवर्तन हो रहे हैं। इसमें से एक नवपंचम राजयोग है। जो 6 मई को बन रहा है। इस योग से तीन राशियों को ज्यादा फायदा मिलेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 6 मई को 30 साल के बाद नवपंचम राजयोग बन रहा है। जिसका फायदा तीन राशियों को मिलेगा। करियर ऊंचाई पर रहेगा।
यूपी के चित्रकूट निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्रा बताते हैं "शुक्र ग्रह मिथुन राशि में और शनिदेव कुंभ राशि में होंगे। मिथुन बुध ग्रह की राशि है, और शुक्र बुध का मित्र है। जबकि कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। साथ ही शनिदेव और शुक्र में भी घनिष्ट मित्रता मानी जाती है। ऐसे में नवपंचम राजयोग बनेगा। शुक्र और शनि दोनों मित्र हैं। अब बताते हैं इस नवपंचम राजयोग से किन-किन राशियों को फायदा मिल रहा है।
इन राशियों को मिलेगा फायदा
मेष राशि- नवपंचम राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान धन लाभ होगा और विदेश यात्रा के योग बनेंगे। परिवार का भी सहयोग रहेगा। साथ ही पुराने निवेश से फायदा होगा। आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए भी नवपंचन राजयोग आय के स्त्रोत बढ़ाने वाला है। अचानक कहीं से धन मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिली सकती है। इस दरम्यान आपका व्यवहार मधुर हो जाएगा। लोग आपकी बोली की तारीफ करेंगे। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिये समय शानदार रहेगा।
मिथुन राशि - नवपंचम राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी है। शनि देव इस राशि में इस समय भाग्य स्थान में विराजमान हैं। इससे इस राशि के जातकों की किस्मत बदलेगी। समय अनुकूल होने के साथ ही धार्मिक रुचि बढ़ेगी। इस दौरान विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे और वैवाहिक सुख बढ़ेगा। नए संपर्क भी बनेंगे और फायदा भी भविष्य में होगा। जीवनसाथी खूब तरक्की कर सकता है।
अब जानते हैं यह लाभ क्यों और कैसे मिलेगा?
पंडित मनोज मिश्रा बताते हैं "इस समय बुध ग्रह अपने मित्र शुक्र की राशि में विराजमान है और शुक्र अपनी उच्च राशि में है। ऐसे में इन दोनों की स्थिति शुभ है। शुक्र और बुध की यह स्थिति शेयर मार्केट और अन्य व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय लाने में सक्षम मानी जाती है। इसके अलावा बुध को वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए भाषा मधुर हो जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख और मनोरंजन का कारक माना गया है। इसलिए इन ग्रहों के शुभ होने की स्थिति में जातकों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा शनि और शुक्र आपस में घनिष्ट मित्र हैं। जबकि बुध शुक्र का मित्र है। यह संयोग बहुत अच्छा माना जाता है।
Updated on:
02 May 2023 11:25 am
Published on:
02 May 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
