लखनऊ

Indian Navy: लखनऊ में बनेगा 23 करोड़ से बनेगा शौर्य संग्रहालय

Indian Naval War Museum: संग्रहालय में नौसेना के सी-किंग हेलीकॉप्टर, सी-हैरियर वायुयान को भी रखा जायेगा। जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत होगा। शौर्य संग्रहालय जानकारियों का एक खुला मंच होगा।

2 min read
Oct 18, 2023
मुख्यमंत्री रखेंगे आधारशिला

Indian Naval War Museum 2023: लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पुलिस मुख्यालय के समीप लगभग 23 करोड़ रूपये की लागत से नौ सेना के शौर्य संग्रहालय की स्थापना की जायेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अक्टूबर को इसका शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वाइस एडमिरल समेत शासन प्रशासन के उच्चाधिकारी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Indian Navy: पर्यटन और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल आकर्षण के केन्द्र हैं। अब नौ सेना का संग्रहालय इस कड़ी में राजधानी के लिए एक नया गन्तव्य स्थल के रूप में उभरेगा। इससे लखनऊ में पर्यटन के क्षेत्र में नई विविधिता जुड़ जायेगी। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही रोजगार के नये अवसर बढ़ेगे।


देश का पहला संग्रहालय

जयवीर सिंह ने बताया कि इस संग्रहालय में नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती उससे संबंध सभी उपकरण जैसे मिसाइल, टारपीडो, कैनन तथा अन्य सामानों का प्रदर्शन किया जायेगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां पॉच साल पहले के युद्ध पोतों एवं जलयानों का संग्रह होगा। इसके अलावा नौसेना से जुड़े अन्य उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जायेगा।


युवाओं को सेना से संबंधित दी जाएगी जानकारी

जयवीर सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में आईएनएस गोमती मुंबई में है। उ0प्र0 के पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के साथ एग्रीमेंट हुआ है कि शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू होते ही मिसाइल समेत अन्य उपकरणों को लखनऊ लाया जायेगा। संग्रहालय में आईएनएस गोमती में स्थापित समस्त उपकरणों के अलावा नौसेना के सी-किंग हेलीकॉप्टर, सी-हैरियर वायुयान को भी प्रदर्शित किया जायेगा। युवाओं को नौसेना संबंधित जानकारी देने के लिए डिजिटल इंटरप्रिटेशन सेंटर का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा।

Published on:
18 Oct 2023 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर