
Nawab Wajid Ali Prani Udyan will Celebrate 100th Foundation Day
लखनऊ. सोमवार 29 नवंबर को नवाब वाजिद अली प्राणी उद्यान का 100वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस से पहले लखनऊ जू को जेब्रा की सौगात मिली तो वहीं दूसरी ओर अब समुद्र में पाई जाने वाली स्टोन फिश की भी सौगात मिली है। स्टोन फिश दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों में से एक मानी जाती है। यह इतनी खतरनाक होती है कि इसके छूने भर से ही लोगों की मौत हो सकती है। लखनऊ जू में स्टोन फिश कन्याकुमारी से लाई गई है। मरीन एक्वेरियम के जलीय जीव, मछलियों के साथ स्टोन फिश को भी दर्शक देख सकेंगे। जू निदेशक आरके सिंह के कहा कि मछलीघर में 65 प्रजातियों की 2200 मछलियां हैं। उनमे से स्टोन फिश, लायन फिश और एरोवाना को भी शामिल किया गया है। स्टोन फिश के कांटों में सांप की भांति जहर पाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के कुछ कबीले इस मछली को संरक्षित कर देवता के रूप में पूजते हैं। यह पत्थर की तरह दिखने वाली मछली है। यह इतनी जहरीली होती है कि किसी को भी आघात करे तो उसे एंटीवेनम देना पड़ता है।
काफी जहरीली होती है स्टोन फिश
स्टोन फिश इंडियन ओशियन के छिछले और पत्थरों वाले क्षेत्र में पाई जाती है। पत्थर और इस मछली में अंतर कर पाना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए अक्सर लोग इस मछली से धोखा खा जाते हैं। लोग गलती से मछली को पत्थर समझ कर उस पर पैर रख देते हैं और यही गलती लोगों के जान पर भारी पड़ जाती है। अधिकतम 45 सेंटीमीटर तक लंबाई वाली इस मछली को जहरीली मछली के लिस्ट में रखा गया है। खाने में इसको जिंदा मछली पसंद होती है। इसके अलावा जू में दो मरीन एक्वेरियम में लायन फिश, जलीय जीव यानि की एनीमोन, यलो टेल की दुर्लभ प्रजाति की डैम सील फिश भी मौजूद है।
पलक झपकते ही ले सकती है जान
शरीर को छूते ही स्टोन फिश 0.5 सेकंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। पलक झपकते ही कुछ सेकेंड्स के अंदर यह किसी की जान ले सकती है। कहते हैं कि इस मछली के जहर की एक बूंद भी अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।
हवा में पकड़ लेती है शिकार
यह मछली पानी की सतह से ऊपर उड़ रहे कीटों को अपना शिकार बना लेती है। कुछ समय के लिए यह हवा में उड़ने की क्षमता भी रखती है। इन मछलियों को रखने के लिए मछली घर में समुद्र जैसा वातावरण देने का प्रयास किया गया है।
Published on:
28 Nov 2021 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
