27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कई जिलों में इंटर कॉलेज खोलेगी योगी सरकार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए योगी सरकार उनके नाम पर 44 नए इंटर कॉलेज खोलेगी।अब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 24 Aug 2018, 1:23 PM IST

gg

बेटी नमिता और भांजे अनूप लेकर आए अटलजी का अस्थि कलश,पुष्पवर्षा से दी श्रद्धांजलि,देखें वीडियो

लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए योगी सरकार उनके नाम पर 44 नए इंटर कॉलेज खोलेगी। इन सभी इंटर कॉलेजों का नाम अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज होगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपना प्रस्ताव दे दिया है। अनुपूरक बजट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश की कोई भी तहसील या विधानसभा क्षेत्र इंटर कॉलेज से वंचित नहीं रहेगा। बता दें कि यूपी में अभी 199 राजकीय कन्या, 359 राजकीय इंटर और 166 पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श इंटर कॉलेज चल रहे हैं, लेकिन करीब 44 तहसील और विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए योगी सरकार उनके नाम पर 44 नए इंटर कॉलेज खोलेगी।

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम सरकार कई योजनाओं की प्लानिंग है। इंटर कॉलेजों के लिए सरकार से 77 करोड़ रुपये मंजूर करने का आग्रह किया है। इसके अलावा विभाग ने अनुपूरक बजट के लिए 156.78 करोड़ रुपये के अन्य प्रस्ताव भी दिए हैं।

शिक्षा जगत में सरकार की ये है प्लानिंग


10.48 करोड़ रुपये- राजकीय विद्यालयों में भवन निर्माण, विस्तार और विद्युतीकरण
8.55 करोड़ रुपये- जिला स्तर पर शिक्षा कार्यालय का निर्माण
11.79 करोड़ रुपये- संबद्ध प्राइमरी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन
14.77 करोड़ रुपये- क्षेत्रीय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों का वेतन
2.10 करोड़ रुपये - क्षेत्रीय निरीक्षक कार्यालय कर्मचारियों का भत्ता
52 लाख रुपये - क्षेत्रीय निरीक्षक कार्यालयों का बिजली खर्च
12.15 करोड़ रुपये- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन
5.62 करोड़ रुपये- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में शिक्षक व कर्मचारियों के भत्ते
14 करोड़ रुपये - व्यावसायिक शिक्षा के लिए अतिथि विषय विशेषज्ञों का मानदेय
14 लाख रुपये- व्यावसायिक शिक्षा के कर्मचारी अधिकारियों का वेतन भत्ता
49 लाख रुपये- निदेशालय अधिष्ठान में कार्यालय व्यय
3 करोड़ रुपये - माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में भवन निर्माण
73.17 करोड़ रुपये- संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन

गोमती में हुआ अस्थि विसर्जन

गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा गोमती नदी में अस्थि विसर्जन के बाद संपन्न हुई। इस दौरान सत्ता व विपक्षी दलों के नेताओं ने अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।