
भगवान गणेश की पूजा कर करें नए वर्ष की शुरुआत, हर मनोकामना होगी पूरी, कई वर्षों बाद बना है विशेष संयोग
लखनऊ. अगर आप नए वर्ष के पहले दिन आर्थिक लाभ के साथ उन्नति चाहते हैं तो इसके लिए आपको खाल उपाय अपनाने के साथ कुछ अहम कार्य कारने होंगे। लखनऊ ज्योतिषाचार्य दिनेश तिवारी के अनुसार बुधवार का विशेष रूप से सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता गणेश भगवान का होता है। इस बार नए साल की शुरूआत भी गणेश जी की पूजा करने वाले दिन से हो रही है। इसलिए इस बार साल 2020 का सबसे बड़ा महत्व माना जा रहा है। अगर आप नए साल पर भगवान गणेश को खुश करना चाहते हैं। तो आपको इस बार नए वर्ष पर इन बातों के विशेष ख्याल रखना होगा।
आर्थिक लाभ के साथ उन्नति के लिए नए साल पर बुधवार को करें ये उपाय
1. नए वर्ष पर सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना विशेष लाभ लाभदाई होगा।
2. इसके साथ ही आपको गणेश मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें और वेशन के लड्डुओं का भोग लगाकर गरीबों के प्रसाद के रूप में वितरित करें।
3. नए वर्ष पर बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ पैसे दान करें, फिर कुछ पैसे उनसे उनके पास से आशीर्वाद के रूप में ले लें और उन पैसों को पूजा के स्थान पर रखकर धूपबत्ती दिखाएं और हरे कपड़े में लपेटकर धन वाले स्थान पर रख दें। इससे आपके घर में धन में बरकत आएगी।
4. नए साल पर बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां लें। कौड़ियां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ न बताएं और पूरी आस्था रखें। इसके आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।
5. इस बार नए वर्ष पर बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और शकर मिलाकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
Published on:
01 Jan 2020 07:12 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
