बता दें कि जिले में फिलहाल कोरोना वायरस का कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया है, लेकिन प्रशासन एलर्ट मोड में है। बाहर से आये 22 यात्रियों की विशेष निगरानी की जा रही है, तो प्राइवेट अस्पताल प्रबंधनों को भी किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच अब यह नई खबर सामने आयी है कि कोरोना ने यहां की पुलिस को सबसे अधिक भयभीत कर दिया है।