लखनऊ. अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो जल्द ही कर लें नहीं तो आपको शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय शादियों का सीजन है। 21 जुलाई तक लगनें है यानी 21 जुलाई को अंतिम लगन है, उसके बाद पांच महीने तक शादी-विवाह समेत मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। इस समय शादी विवाह का दौर चल रहा है। जुलाई में 21 तारीख को अंतिम लगन है, उसके बाद कई महीनें तक शादी विवाह नहीं हो सकेंगे क्यों की लगनें नहीं हैं उसके बाद फिर नवंबर में शहनाई गूजेंगी।