
ग्रेटर नोएडा पुलिस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा स्वीटी की मदद को आगे आई है। सभी पुलिसकर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन स्वीटी के इलाज के लिए देने का ऐलान किया है। 31 दिसंबर की शाम ग्रेटर नोएडा में सर्विस रोड से तीन स्टूडेंट अपने घर की तरफ जा रही थी । तभी एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी और कार सवार वहां से फरार हो गया। इस हादसे में तीनों स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्वीटी के इलाज के लिए सभी पुलिसकर्मी 1 दिन का वेतन देंगे
हादसे में बीटेक की छात्रा स्वीटी की हालत ज्यादा गंभीर थी। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। अब छात्रा कोमा में चली गई है। इलाज में उसकी मदद के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी पुलिसकर्मी 1 दिन का वेतन देंगे। यह राशि करीब 10 लाख रुपए है। छात्रा का नाम स्वीटी है, स्वीटी बिहार के पटना की रहने वाली हैं। स्वीटी जीएनआईओटी कॉलेज की बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा है।
तेज रफ्तार सेंट्रो कार से हुआ स्वीटी का एक्सीडेंट
हादसे की रात स्वीटी के साथ अरुणाचल प्रदेश निवासी हरसोनी डोडा और शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र मणिपुर निवासी अजनबा भी थी। तभी तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। तीनों स्टूडेंट घायल होकर वहीं गिर गए। कार सवार मौके से फरार हो गया।
स्वीटी कोमा में हैं, बाकी दोनों छात्राओं की तबियत सामान्य
एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तीनों स्टूडेंट को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बिहार की रहने वाली स्वीटी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इलाज के दौरान स्वीटी कोमा में चली गई है। बाकी दोनों छात्राओं की तबियत सामान्य है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुई स्वीटी कुमारी के इलाज के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मी 1 दिन का वेतन देंगे। सभी पुलिसकर्मियों के 1 दिन का वेतन लगभग दस लाख रुपए होगा। यह दस लाख रुपये स्वीटी कुमारी के इलाज के लिए दिए जाएंगे।
Published on:
6 Jan 2023, 5:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.