1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर रोज 3 हजार बेसहारा कुत्तों का पेट भरते हैं नोएडा के विदित, कई भट्टियों पर बनता है खाना

नोएडा के विदित शर्मा हर दिन 3,000 आवारा कुत्तों और गायों को खाना खिलाते है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nazia Naaz

•

Updated: 2 Jan 2023, 9:16 PM IST

बेसहारा कुत्तों को खाना और गर्म कपड़े देते हैं विदित

नोएडा के विदित शर्मा हर दिन 3,000 आवारा कुत्तों और गायों को खाना खिलाते है। विदित इन बेजुबान जानवरों की देखभाल भी करते हैं। विदित अक्सर अपने सोशल हैंडल से भी वीडियो ट्वीट करते रहते हैं। वीडियो में विदित आवारा कुत्तों और जरूरतमंद जानवरों के खाने खिलातोे दिखते हैं।

विदित ने कुत्तों की देखभाल के लिए शेल्टर भी खोला है

विदित ने छोटे पिल्लों के लिए एक शेल्टर खोला है। इन शेल्टर में विदित बीमार और घायल कुत्तों की देखभाल करते हैं। विदित कुत्तों के पिल्लों को रेबीज जैसी घातक बीमारी के खिलाफ टीका लगाते हैं। इसी शेल्टर में विदित कुत्तों को गाड़ियों की चपेट से पिल्लों को बचाने के लिए रिफ्लेक्टिव डॉग कॉलर भी देते हैं। विदित पिल्लों को सर्दी से बचाने के लिए स्वेटर भी पहनाते हैं।

यूपी में ही है सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते

पूरे देश में 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते हैं। इसमें सबसे ज्यादा कुत्ते उत्तर प्रदेश में ही हैं । इस साल इन कुत्तों की गिनती 20 लाख से ज्यादा की गई है। इसके बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों की सख्यां सबसे ज्यादा है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश