
UP Police Bharti 2024: UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होने वाली भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया है। बीते दिन यानि सोमवार को इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की ताजा जानकारी के अनुसार, UPPBPB की ओर से आयोजित होने वाली चयन परीक्षाएं खासकर दो या दो से अधिक पालियों में होने वाली परीक्षाओं में बोर्ड जरूरत के हिसाब से अभ्यर्थियों के मार्क्स का नॉर्मलाइजेशन का फैसला कर सकता है। इसको सुचारु ढंग से लागू करने के लिए बोर्ड यूपीपीबीपीबी ने एक फॉर्मूला अपनाया है। खास फॉर्मूले की डीटेल जानकारी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाईट पर चेक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस में 62000 पदों के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन:
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में 62000 पदों को भर्ती के लिए नोटफिकेशन जल्दी जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए बीते दिनों ही UPPBPB ने असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए होने वाले इग्ज़ैम का डेट घोषित कर दी है। बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। साथ ही बोर्ड ने विभिन्न पदों की रिक्तियों का ब्योरा भी जारी किया था।
उत्तर प्रदेश पुलिस की आने वाली भर्ती में पदवार खाली पदों का ब्योरा:
| पद | पदों की संख्या |
| कंप्यूटर ऑपरेटर | 872 |
| उप निरीक्षक यूपी एसआई | 2469 |
| कुशाल खिलाड़ी | 521 |
| लिपिक संवर्ग | 545 |
| कांस्टेबल | 52,699 |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर | 55 |
| जेल वार्डर | 2833 |
| रेडियो ऑपरेटर | 2430 |
Published on:
19 Dec 2023 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
