
अब WhatsApp पर उपलब्ध होंगे सीएम योगी, इन तरीकों से कर सकते हैं सीधा संपर्क
UP News: अब उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाने वाली जानकारियां और भी जल्दी व सटीक तरीके से मिलने लगेंगी। क्योंकि, अब प्रदेश सरकार ने व्हाट्सऐप पर अपना आधिकारिक चैनल बना दिया है, जिसे आम लोग फॉलो कर सकते हैं। इस चैनल के माध्यम से आम लोगों तक वो सारी जानकारियां आसानी से प्राप्त हो जाएंगी, जो सीएम कार्यालय से दी जाती हैं। लोग अब सीएम योगी से मात्र एक व्हाट्सऐप मैसेज की दूरी पर होंगे।
सीएम कार्यालय ने साझा किया चैनल का नाम
दरअसल, व्हाट्सऐप ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें आम लोग किसी भी सिलेब्रिटी और बड़े संस्थान को चैनल के माध्यम से फॉलो कर सकते हैं। साथ ही, वे खुद का चैनल भी बना सकते हैं। इस तरह का फीचर पहले टेलीग्राम नामक ऐप्प पर उपलब्ध था लेकिन, अब व्हाट्सऐप ने भी इस फीचर को लांच कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि “ संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले मुख्यमंत्री जी के 'उत्तर प्रदेश परिवार' के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम WhatsApp का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नामक आधिकारिक WhatsApp Channel शुरू किया गया है। संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ीं जनहित की सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करेगा। इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है।”
Published on:
16 Sept 2023 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
