25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Odisha Train Accident: अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोले – ‘ये कवच नहीं, भाजपाई कपट है’

Odisha Train Accident: शुक्रवार को ओडिशा में हुई रेल हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इस दुर्घटना को भाजपा का कपट बताया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Shivam Shukla

Jun 03, 2023

Odisha Train Accident

Akhilesh Yadav on Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर (Balasore) में शुक्रवार यानी 2 जून की रात को हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 261 और 900 से ज्यादा लोग गंभीर लोग से घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी शनिवार को घटना स्थल का दौरा किया। बालासोर घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। पटरी से उतरी ट्रेनों के मलबे और क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ओडिशा घटना को बताया भाजपाई कपट
सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में कहा, "झूठी सरकार की झूठी तकनीकी ने कितने लोगों की जान ले ली है। इसके लिए मंत्री से लेकर कंपनी तक सब जिम्मेदार है. इस महाघोटाले और भ्रष्टाचार की एक आपराधिक मामले की तरह जांच करके दंडात्मक कार्रवाई हो. ये कवच नहीं; भाजपाई कपट है।"

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 14 जून तक बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, 15 को बारिश के बाद मौसम होगा सुहाना

PM मोदी ने घटना स्थल का किया दौरा
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर घटना स्थल का दौरा किया। इसके बाद हादसे में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “ यह एक दर्दनाक घटना है। घायलों के इलाज में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है, हर एंगल से जांच के निर्देश दिए गए हैंष दोषी पाए जाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। रेलवे ट्रैक बहाली की दिशा में काम कर रहा है।”

यह भी पढ़ें: यूपी के आमों की विदेशों में धूम, लंदन समेत कई देशों में भेजा जाएगा लंगड़ा, दशहरी आम