14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OM Prakash Rajbhar ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों पर दिया विवादित बयान, कहा- देश छोड़कर जाना इनकी बड़ी गलती

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष OM Prakash Rajbhar ने राजनीति के साथ-साथ अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लेकर दिया बयान
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Aug 21, 2021

OM Prakash Rajbhar

OM Prakash Rajbhar

लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लेकर विवादित बयान दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 'जो भारतीय 'लात खाने' अफगानिस्तान गए हैं, वह यहीं आकर 'लात खाएं। पढ़-लिख लेने के बाद लोग विदेश कमाने चले जाते हैं। भारत वापसी के बाद ऐसे लोगों से बाकायदा लिखवाया भी जाये कि अब वह देश छोड़कर नहीं जाएंगे। ये लोग देश छोड़कर गए, यही उनकी गलती है।'

तालिबानियों के खिलाफ अफगानिस्तान की आवाम के विद्रोह के सवाल पर सुभासपा प्रमुख ने कहा कि अपने देश में भी जनता दौड़ा-दौड़ा कर विधायकों को मार रही है। मेरठ सहित कई जगहों पर ऐसा देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि किसान भी देश की जनता है जो कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत है और विधायकों को खदेड़ रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारे देश का सर्वोच्च न्यायालय भी कहता है कि आत्म सम्मान में व अपनी सुरक्षा के लिए गोली चलाई जा सकती है।

बड़े दलों पर निशाना, संजय निषाद को साथ आने का न्योता
ओम प्रकाश राजभर ने एक कार्यक्रम में कहाकि उत्तर प्रदेश की कई जातियां ऐसी हैं जो रोजगार, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ी हुई हैं। जिन्हें हिस्सेदारी देने के लिए कोई भी तैयार नहीं है और वोट लेने सभी आ जाते हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को साथ आने का न्योता दिया और बड़े दलों पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव से पहले योगी ने संविदाकर्मियों पर खेला दांव