18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल गांधी की बातों को कोई सीरियस नहीं लेता’, मंत्रियों के विभागों में बंटवारे को लेकर क्या बोले ओपी राजभर

Op Rajbhar Targeted Rahul Gandhi: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो भारत को ही कटघरे में खड़ा कर देते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

May 18, 2026

om prakash rajbhar targeted rahul gandhi know what big statement he made up politics

ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Op Rajbhar Targeted Rahul Gandhi: यूपीसरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने PM मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर कहा कि PM मोदी दुनिया के किसी देश में जब जाते हैं तो वहां शांति का संदेश लेकर जाते हैं। उनकी कोशिश होती है कि संबंध बेहतर कर आयात-निर्यात की प्रक्रिया को सुचारु रूप से व्यवस्थित करें।

'राहुल गांधी की बातों को कोई सीरियस नहीं लेता'

भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन हुआ है। नीट परीक्षा रद्द होने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को कोई सीरियस नहीं लेता। वे दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो भारत को ही कटघरे में खड़ा कर देते हैं। चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करते हैं।

'अजान पर किसी को कहीं रोक नहीं'

वहीं, मंत्री जयवीर सिंह के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार की ओर से लाउडस्पीकर को धीमी आवाज में बजाने की सरकार ने अनुमति दी है। 4 बजे भोर में नमाज अदा की जाती है; उस वक्त लोग नींद में होते हैं। धीमे आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर किसी को रोक नहीं है। अजान पर किसी को कहीं रोक नहीं है।

मंत्रियों के विभागों में बंटवारे को लेकर क्या बोले राजभर

यूपी में मंत्रियों के विभागों में बंटवारे को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि संविधान के अनुसार 60 मंत्री होने चाहिए थे। सरकार ने उसको पूरा कर दिया और मंत्रियों को विभाग भी दे दिया गया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का खाना छूट गया था, नींद नहीं आ रही थी। विपक्ष को चिंता से मुक्त कर दिया गया और आराम से सोने के लिए बता दिया गया है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को बता दिया गया है कि 12 बजे तक सोएं और जब उठें तो ट्वीट करें। उसके बाद दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और आराम करें।