1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप केस : योगी के मंत्री ओम प्रकाश का एक और हमला, सेंगर मेरे पार्टी के होते तो अब तक बाहर होते

पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी साधा निशाना
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Apr 19, 2018

OM Prakash Rajbhar

लखनऊ. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने वाराणसी में कहा कि रेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से बीजेपी को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर वह मेरे पार्टी में होता तो मैं उसे कब का पार्टी से बाहर निकाल दिया होता। अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सेंगर कीकरतूत से जनता के बीच भाजपा पार्टी और नरेंद्र मोदी के प्रति गलत संदेश गया है। जिसका भुगतान पार्टी को आगामी चुनाव पर भरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि भाजपा ने अभी तक अपने विधायक के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की है। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्नाव प्रकरण से सरकार की काफी किरकिरी हुई है। राज्य मुख्यालय पर राजभर के बयान को लेकर भाजपा में जमकर प्रतिक्रिया हो रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राजभर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर तंज कसकर गलत कार्य किया है। सरकार में रहते हुए उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिये।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
गौरतलब है कि भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर मंत्री बनने के बाद से लगातार भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहे हैं। राजभर ने अमेठी को कैलिफोर्निया बना देने वाले राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया के बहाने अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब चुनावी जुमलेबाजी है। प्रधानमंत्री पर भी परोक्ष रूप से तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही कोई कोई कैलिफोर्निया, कोई काशी को क्योटो, कोई सिंगापुर तो कोई मंदिर-मस्जिद बनाने की बात करता है। जबकि इसका हकीकत से नाता नहीं है।

सीएम योगी को बताया कमजोर मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार पर भी निशान साधते हुए कहा कि उप्र में सरकार की जो व्यवस्था है उसमें सिपाही से लेकर आईएएस और आईपीएस अफसर तक मुख्यमंत्री की बात को अनसुना कर दे रहे हैं। तहसीलों और थानों पर जमकर भ्रष्टाचार है। इस मामले में मुख्यमंत्री तक की बात कोई सुनने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछड़ी जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति में योगी की सरकार बड़े पैमाने पर धोखा कर रही है। भाजपा गठबंधन से चुनाव लड़ेंगे या अकेले इसका सवाल को उन्होंने टाल दिया। कहा कि वक्त आने दीजिए।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग