लखनऊ से बिहार आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी

लखनऊ से बिहार जाना व बिहार से लखनऊ आना अब रेल यात्रियों के लिए पहले से सुविधाजनक हो गया है क्योंकि अब लखनऊ-पटना रूट को एक नई ट्रेन मिल गई है।

less than 1 minute read
Mar 11, 2016
block in Nagpur division
लखनऊ. लखनऊ से बिहार जाना व बिहार से लखनऊ आना अब रेल यात्रियों के लिए पहले से सुविधाजनक हो गया है क्योंकि अब लखनऊ-पटना रूट को एक नई ट्रेन मिल गई है। ये ट्रेन 14 मार्च से लखनऊ जंक्शन से पाटलिपुत्र के लिए रवाना होगी व ये सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन महीने में 12 दिन चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने गुरुवार देर रात इस नई ट्रेन को चलने की नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। जिससे 14 मार्च से बिहार जाने वाले यात्री इस ट्रेन का फायदा उठा सकते हैं।

सुविधाएं-

इस ट्रेन में स्लीपर की छह और जनरल क्लास की छह बोगिया होंगी। नई ट्रेन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस संख्या 12530 लखनऊ जंक्शन से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह पांच बजे चलकर 5:28 बजे बादशाहनगर जंक्शन, 7:30 बजे गोंडा, 8:55 बजे बस्ती, 10 बजे गोरखपुर, 10:55 बजे देवरिया सदर, 11:38 बजे सीवान, 12:35 बजे छपरा, 1:20 बजे दीघवारा और दोपहर 2:30 बजे पाटलिपुत्र पहुचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12529 सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पाटलिपुत्र से चलेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र से दोपहर को चलकर छपरा शाम 4:40 बजे, सीवान शाम 5:35 बजे, देवरिया सदर 8:28 बजे, गोरखपुर 7:10 बजे, बस्ती रात 8:26 बजे, गोंडा रात 9:28 बजे, बादशाहनगर रात 11:35 बजे और रात 12 बजे लखनऊ जंक्शन पहुचेंगी।
Published on:
11 Mar 2016 09:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर