
Paddy Crop Destroyed in the Fields Due to Heavy Rain
लखनऊ. Paddy Crop Destroyed in the Fields Due to Heavy Rain. प्रदेश में लगातार दो दिनों से जोरदार बारिश (Heavy Rain) ने फसलों को प्रभावित किया है। सब्जियां सड़ गई हैं, खेत तालाब बन गए हैं। कई जगह खेतों में धान कटी हुई रखी थी जो अब डूब चुकी है। कई जिलों में हालात बदतर हैं। रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने पूर्वांचल के कई जिलों में फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। दलहनी फसलों में अरहर, मूंग व उड़द को नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि आलू और गोभी की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। लौकी, तरोई, कद्दू आदि की बेले भी हवा में टूट गई हैं।
गन्ना और सरसों की फसल को नुकसान
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार जिन्होंने एक हफ्ते पहले सरसों और गन्ना की फसलों की बुवाई की है, उन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन जिन्होंने जल्द ही बुवाई की है उनकी फसल चौपट हो सकती है। गन्ना व सरसों की फसल की बुवाई करने वाले किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। जो बोया वह सब मिट्टी में मिल गया।
किसानों को दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान झेल रहे किसानों की मदद के लिए दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रदेश के समस्य आपदा पीड़ित किसानों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम योगी ने पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को राज्य में बारिश से हुए फसल के नुकसान का मूल्यांकन करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
यूपी सीएम के आदेश के बाद राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी इस काम में जुट गए हैं। विभागों की टीमें नुकसान का आंकलन करने के कलए सर्वे कर रही हैं। यूपी में दो लाख के करीब किसान ऐसे हैं जिनकी फसलें बारिश और उससे आई बाढ़ में तबाह हो गई थी।
Published on:
19 Oct 2021 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
