
Dhan Kharid in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने सत्र 2023-24 में MSP पर धान खरीद के प्रोसेस को लेकर सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। किसानों को धान बेचने से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह रजिस्ट्रेशन खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर करवाना होगा। इसके अलावा किसान अपना रजिस्ट्रेशन विभाग के मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर भी करवा सकते है।
इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
विभाग के गाइडलाइन्स के मुताबिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी। राज्य में धान का MSP सामान्य धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। सरकार ने किसानों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 भी जारी किया है। प्रदेश के किसान 31 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
इस तारीख को खरीदा जाएगा आपका धान
विभाग ने जारी गाइडलाइंस के बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की खरीदी 1 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक होगी। जिसमें लखनऊ डिवीजन(लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव) चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, और प्रयागराज मंडल हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां धान की खरीदी 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2024 तक होगी। जिसमें लखनऊ डिवीजन (हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर) बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और झांसी मंडल शामिल हैं।
घर बैठे मिलेगी सारी जानकारी
सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर धान को उठाने तक की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। अब किसान अपने रजिस्ट्रेशन, भूमि के रकबे का सत्यापन, खरीद व एमएसपी पेमेंट जैसी सारी जानकारी विभाग के मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA से घर बैठे जान सकेंगे। यूपी सरकार इस बार लगभग 4000 क्रय केंद्र संचालित करने की योजना तैयार कर रहा है।
ये स्टोरी मिश्रा राजीवरंजन ने लिखी है। राजीव पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।
Published on:
04 Jul 2023 03:08 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
