
Paddy Purchase in UP: उत्तर प्रदेश में धान खरीद को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। पश्चिमी यूपी में एक अक्टूबर जबकि पूर्वी यूपी में एक नवंबर से धान खरीद शुरू की जाएगी। यानी हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में एक अक्टूबर तथा लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ एक नवंबर को खरीद होगी।
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,300 रुपये और धान ग्रेड 'ए' का 2,320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य खरीद एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
योगी सरकार ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है। खाद्य-रसद विभाग की तरफ से धान खरीद के लिए एक सितंबर से पंजीकरण शुरू हो गया था। प्रदेश के जनपदों में 30 दिन में अब तक लगभग 32,000 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,300 रुपये व धान ग्रेड 'ए' का 2,320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है और औसत उत्पादन लगभग 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। यह खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,आगरा, अलीगढ़ और झांसी संभाग में होगी। वहीं, लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी।
Updated on:
01 Oct 2024 01:52 pm
Published on:
30 Sept 2024 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
