11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Love, Sex और उसके बाद धोखे की एक और कहानी: पढ़िए पीड़ित लड़की की जुबानी…

युवती को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, दो बार गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात, पुलिस से शिकायत करने पर थमाया फर्जी निकाहनामा, सर्विलांस और महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

2 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

May 04, 2016

Mahila Thana

Mahila Thana

लखनऊ. लव सेक्स और धोखा जी हां यह कोई फिल्म का नाम नहीं बल्कि यह एक युवती के साथ रियल लाइफ में हुआ है। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। जब वह दो बार गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया।

इतना ही नहीं जब युवती ने शिकायत की बात कही तो उसे फर्जी निकाहनामा थमा दिया। इसकी युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश के बाद सर्विलांस सेल ने महिला थाने की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि आरोपी की इस गलत काम में मदद करने वाले दोस्त की तलाश की जा रही है।

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय सलमा खान (नाम काल्पनिक) की दोस्ती करीब दो साल पहले श्रीराम टॉवर में एक मोबाईल की दुकान पर काम करने के दौरान वजीरगंज में रहने वाले उस्मान खान उर्फ शेखू से हो हुई थी। प्यार परवान चढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। सलमा का आरोप है कि शेखू ने शादी का झांसा देकर दो साल में कई बार संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो हो गई। इसकी भनक शेखू को लगते ही उसने उसके साथ जबरदस्ती कर गर्भपात करा दिया।

थमाया फर्जी निकाहनामा, युवती के नाम पर ले रखा था लोन
पीड़िता ने बताया असलियत सामने आने पर जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसे फर्जी निकाहनामा दे दिया। युवती ने व पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया। इस बात से आक्रोशित आरोपित ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने युवती के नाम पर लोन भी ले रखा था। इसकी आरोपी किस्तें भर रहा था। वहीं आरोपी का कहना है निकाहनामा असली है पुलिस उसे फालतू में गिरफ्तार कर लायी है। उसने जबरन कुछ नहीं किया सब युवती की रजामंदी से हुआ है अब उसे वह फंसा रही है।

एसएसपी से की थी शिकायत
महिला थाना प्रभारी रूमा यादव ने बताया पीड़िता ने इस संबंध में उस्मान व उसके दोस्त सौरभ के खिलाफ एसएसपी राजेश पांडेय से शिकायत की थी। एसएसपी ने सर्विलांस टीम व महिला थाने की पुलिस को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। जब्कि आरोपी का साथ देने वाला उसका दोस्त सौरभ फरार है जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें

image