फैक्ट्रियों का हरियाणा की ओर रुख
कारोबारियों का दावा है कि लगातार छापेमारी और फैक्ट्रियों में अधिकारियों की तैनाती से उन्हें "इंस्पेक्टर राज" का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से बचने के लिए कई कंपनियां उत्तर प्रदेश से हरियाणा पलायन की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, हरियाणा सरकार ने हाल ही में पान मसाला, गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे वहां कारोबार करना मुश्किल हो सकता है