16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने इस विभाग में भी खोल दिया भर्ती का पिटारा, सपा सरकार ने लगाई थी रोक

उत्तर प्रदेश सरकार पंचायतीराज विभाग में बम्पर भर्तियां निकाली हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Nov 08, 2017

lucknow

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार पंचायतीराज विभाग में बम्पर भर्तियां निकालने वाला है। इसके लिया यूपी सरकार ने 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग में 9031 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। पंचायतीराज विभाग के पंचायत सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार व अवर अभियंता (जेई)- सिविल के पदों पर भर्तियां होगी। बता दें कि इन सभी पदों पर आउट सोर्सिंग से नियुक्तियां होंगी।


इसके लिए केंद्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों में बुनियादी अनुदान की धनराशि का 10 प्रतिशत हिस्सा तकनीकी व प्रशासनिक मद के लिए तय किया है। इसके अंतर्गत न्याय पंचायत व खंड स्तर पर मानव संसाधन की व्यवस्था आउटसोर्सिंग के माध्यम से करने की व्यवस्था है। हर ग्राम पंचायत के 10 प्रतिशत तकनीकी व प्रशासनिक मद की रकम में से वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 33 फीसदी रकम खंड स्तर पर विभिन्न कार्यों के लिए रखी जाएगी। इसी पैसे से मानव संसाधन की उपलब्धता, सहायक सामग्री की व्यवस्था की जाएगी।

विशेष सचिव पंचायतीराज जितेंद्र बहादुर सिंह ने पंचायत सहायक के 4926, कंप्यूटर ऑपरेटर के 1642, लेखाकार के 821 व अवर अभियंता सिविल के 1642 पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती की नीति पंचायतीराज निदेशक को भेज दी है। पंचायत सहायकों की नियुक्ति कई पंचायतों के समूह पर होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट व अवर अभियंता सिविल के पद क्षेत्र पंचायत के लिए हैं। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

पंचायत सहायकों की नियुक्ति कई पंचायतों के समूह पर होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट व अवर अभियंता सिविल के पद क्षेत्र पंचायत के लिए हैं। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

सपा सरकार में रद हो गई थी भर्ती


अखिलेश यादव सरकार ने यह भर्ती शुरू हुई थी लेकिन आउटसोर्सिंग एजेंसियों के चयन व उनकी मनमानी से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। बाद में यह प्रक्रिया रद करनी पड़ी। योगी सरकार ने इस प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की है और इसके लिए नीति बना दी।

किस पद का कितनी रिक्तियां कितना मानदेय

पंचायत सहायक - 4926 - 8,000 रुपये प्रतिमाह
कंप्यूटर ऑपरेटर- 1642 - 9,000 रुपये प्रतिमाह
अकाउंटेंट (लेखाकार) - 821 - 15,000 रुपये प्रतिमाह
अवर अभियंता (सिविल) -1642 - 20,000 रुपये प्रतिमाह

इन पदों के लिए ये है योग्यता


पंचायत सहायक : डिप्लोमा सिविल व तीन वर्ष का अनुभव
कंप्यूटर ऑपरेटर : इंटरमीडिएट व नीलिट से सीसीसी अथवा समकक्ष, तीन वर्ष का अनुभव
अकाउंटेंट (लेखाकार) : बीकॉम व नीलिट से सीसीसी अथवा समकक्ष, तीन वर्ष का अनुभव
अवर अभियंता (सिविल) : बीटेक (सिविल) व तीन वर्ष का अनुभव/ डिप्लोमा सिविल व 7 वर्ष का अनुभव