5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पापा बहुत दर्द हो रहा है… मुझे बचा लो’, मौत से पहले युवक की आखिरी कॉल

UP News: "पापा बहुत दर्द हो रहा है… मुझे बचा लो।" फोन पर यह बात कहते हुए युवक बेसुध हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामला लखनऊ का है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Nov 29, 2024

UP News: घैला पुल के पास खेत में बुधवार को कीटनाशक का छिड़काव करने गए दो दोस्तों ने पहले शराब पी। इसके बाद कीटनाशक पी ली। हालत बिगड़ने पर एक ने अपने पिता को फोन कर कहा कि बचा लीजिए बहुत दर्द हो रहा है। परिवार वाले पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। जहां एक की मौत हो गई। वहीं, साथी का इलाज चल रहा है। मड़ियांव पुलिस के मुताबिक अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों ने शराब के नशे में गलती से कीटनाशक पी ली है।

खेत पर कीटनाशक छिड़कने गया था युवक

मड़ियांव के पुराना दाउदनगर निवासी बजरंगी लाल (29) बुधवार दोपहर को पड़ोस के ही साथी मनीष राजपूत के साथ घैला पुल के पास स्थित खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। पुलिस के मुताबिक खेत में छिड़काव करने के बाद दोनों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने कीटनाशक पी ली।

बेसुध होने पर युवक ने परिजनों को किया फोन

शाम को बजरंगी ने पिता रज्जन लाल को फोन किया। उसने बताया कि उसने और मनीष ने कीटनाशक पी ली है। पापा बहुत दर्द हो रहा है… मुझे बचा लो। यह कहते हुए वह बेसुध हो गया।

यह भी पढ़ें: जिया उर रहमान बर्क का आरोप, संभल में भड़की हिंसा के लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार

दोनों के परिजन भागकर घैला पुल के पास खेत पर पहुंचे। वहां बजरंगी और मनीष बेसुध पड़े मिले। परिजन दोनों को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दोरान बजरंगी ने दम तोड़ दिया।