लखनऊ , अगर आपको कार या बाइक का बीमा कराना है तो किसी बीमा कंपनी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे डाक विभाग के द्वारा वाहन बीमा कराया जा सकता है। आपके क्षेत्र का डाकिया चंद मिनट में स्मार्ट फोन के माध्यम से वाहन बीमा कर देगा और कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लेगा। इसके लिए इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता होना जरुरी है या निकट संबंधी के आईपीपीबी खाते से भी भुगतान संभव है। डाक विभाग ने इस के लिए दो बीमा कंपनियों बजाज आलियांज और टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।