पतंजलि अपने फूड्स (आटा, चावल, जूस, आयल और बिस्किट जैसे उत्पाद), पर्सनल केयर, होम केयर और पूजा सामग्री डिवीजन के उत्पादों की बिक्री के अलावा सेल्समैनों और योग के प्रचार-प्रसार के लिए योग प्रचारकों की भर्ती करने जा रहा है। हर जिले में करीब 40-50 सेल्समैन रखे जाएंगे, वहीं हर तहसील में एक युवक और एक युवती को योग प्रचारक के तौर पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा होम डिलीवरी व रेडी स्टॉक सेल लिये 50 से 100 युवक-युवतियां रखें जाएंगे।