14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पठान’ फिल्म विवाद में निशाने पर आए BJP के तीन सांसद

भगवा रंग के कपड़े पर विवाद पर अब भोजपुरी के तीनों अभिनेता निशाने पर आ गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Dec 19, 2022

nirahua.jpg

‘पठान’ फिल्म विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोज कोई ना कोई इस मसले पर नया विवाद आता है। इस बार सोशल मीडिया के ट्रोलर्स के निशाने पर भोजपुरी अभिनेता और राजनेता आ गए हैं।

सोशल मीडिया सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन, सांसद निरहुआ का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें वह भगवा रंग के कपड़ो में रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर भोजपुरी अभिनेता

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें निरहुआ और आम्रपाली भगवा रंग के कपड़े में खाट पर रोमांस करने नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज को ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है।

इसके अलावा रवि किशन और मनोज तिवारी के रोमांटिक वीडियो क्लिप्स ट्विटर पर शेयर किए गए हैं। जिनमें हिरोइन ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं।

यह भी पढ़ें: 'पठान' विवाद: दीपिका की जगह CM योगी की फोटो लगाने वाले पर केस


अभिनेता शाहरुख खान के फैंस लोगों से सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने निरहुआ के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “भाजपा के सासंद निरहुआ जी भगवा रंग की इज्जत करते हुए। इसपर बुद्धिजीवी लोग कुछ नहीं बोलेंगे।”