11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika KeyNote 2018: अखिलेश यादव का तंज, बूंदी खा रही है बीजेपी सरकार

सपा सरकार ने अपने समय में इतने काम करा दिए हैं कि उनके फीते अब तक बीजेपी सरकार काट रही है...

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Apr 07, 2018

Patrika KeyNote Lucknow 2018 Akhilesh Yadav graphics speech

ग्राफिक्स में देखिए अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा...

लखनऊ. Patrika KeyNote 2018 कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे। कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे पहले मैं राजस्थान पत्रिका का धन्यावाद और बधाई देना चाहता हूं कि लखनऊ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेषज्ञों को बुलाकर हमारी जानकारी बढ़ाने का काम किया। वक्ताओंं ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिसे सभी लोगों को जानना चाहिए। जनरल मलिक साहब ने फौज को लीड किया। मैं फौज में नहीं जा पाया लेकिन मेरे कई साथी फौज में गये। सीमा का झगड़ा अलग है। समाजवादी लोग झगड़े के पक्ष में नहीं हैं। डाक्टर लोहिया कहते थे कि पडोसियों से सभी तरह के संबंध अच्छे होने चाहिए।

सरकार खा रही है बूंदी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर चुटकी पर लेते हुआ कहा कि यह सरकार नवरात्र में बूंदी खा रही है। समाजवादी पार्टी सरकार ने इतने काम अपने समय में करा दिए हैं कि उनके फीते अब तक यह भाजपा सरकार काट रही है। अखिलेश यादव ने पकाेड़ाें पर जुमला पेश करते हुए बेराेजगारी के जरिए भाजपा पर हल्ला बाेला आैर कहा कि भाई हम ताे पकौड़े बनाना नहीं जानते। हम डरते हैं कि कहीं घाटा न हाे जाए। हम चाहते हैं कि भाजपाई हमें बताएं कि पकौड़े कैसे बनाते हैं। ग्राफिक्स में देखिए अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा...