
Petrol and Diesel Rate Today (10th May 2022), उत्तर प्रदेश में Petrol Rate पेट्रोल की कीमतें पिछले कई दिनों से स्थिर बनी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल औसतन पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा हैं। बीते दिनों 6 अप्रेल को पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया गया था। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल की कीमतों में लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम किया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक्साइज ड्यूटी कम की थी। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से कम की गई एक्साइज ड्यूटी के बाद उत्तर प्रदेश में एक साथ पेट्रोल 12 रुपये प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ था। जिसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल की कीमतों में कई बार इजाफा किया गया जिसके बाद पेट्रोल की कीमतें 96.28 रुपये से बढ़ कर 105.30 रुपये हो गई।
Petrol and Diesel Rate Today (10th May 2022): इन शहरों में इस रेट पर मिल रहा पेट्रोल
Petrol Rate Today इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शहरों में Petrol Rate Today पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आगरा में पेट्रोल 105.06 रुपये और डीजल 96.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गोरखपुर में पेट्रोल 105.45 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मेरठ में पेट्रोल 105.31 रुपये और डीजल 96.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मथुरा में पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कानपुर में पेट्रोल 105.01 रुपये और डीजल 96.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इलाहाबाद में पेट्रोल 105.78 रुपये और डीजल 97.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल की कीमतें
विदेशी मुद्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के अनुसार Petrol Price Today पेट्रोल की कीमतें हर रोज अपडेट की जाती हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समीक्षा के आधार पर पेट्रोल की कीमतों को प्रतिदिन अपडेट किया जाता है।
Published on:
10 May 2022 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
